बिलासपुर। पिता की हत्या कर फरार हुए बेटे को पुलिस ने 04 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पुत्र पंजाब में छुपा हुआ था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आकाश शंकर 09.10.20 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई राहुल शंकर आये दिन पिताजी से पैसे की मांग कर गाली गलौच मारपीट करते रहता है। दिनांक 08.10.20 को सुबह राहुल शंकर अपने पिताजी से पैसे की मांग कर गाली गलौच कर रहा था, प्रार्थी काम से व्यापार विहार गया हुआ था। करीब दोपहर 02.30 बजे उसका दोस्त जाहिर मोहम्मद फोन से बताया कि तेरे पिताजी अरूण शंकर बेहोशी की हालत में कंस्ट्रक्शन कालोनी में विजय सिंह के ऑफिस के पास पड़ा हुआ है। तब प्रार्थी एवं उसके दोस्त पिता जी को रेल्वे अस्पताल में ले गये वहां से रिफर करने पर सिम्स अस्पताल में भर्ती किया। यहां ईलाज के दौरान 13.10.20 को आहत अरूण शंकर की मृत्यु हो गयी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान धारा 302 भादवि जोडी गयी। प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गया था। आरोपी पंजाब में छुप कर काम कर रहा था इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने ग्राम लुखण्ड थाना शंभू जिला पटियाला पंजाब से आरोपी को पकडकर थाना तारबाहर लाया गया। आज 28.01.24 को आरोपी ने पुछताछ में अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी की विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी : 01 – राहुल शंकर पिता स्व. अरूण शंकर जाति सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेम नगर गुढियारी जिला रायपुर छ.ग. हा.मु.- निवासी रेल्वें कंस्ट्रक्शन कालोनी क्वा.नं. – 884 /2 तारबाहर बिलासपुर छ.ग.
नाम मृतकः–अरूण कुमार पिता स्व. बाबू लाल शंकर उम्र 58 वर्ष निवासी रेल्वें कंस्ट्रक्शन कालोनी क्वा.नं. – 884/2 तारबाहर बिलासपुर छ.ग. घटना दिनांक: – 08.10.20 के 14.00 बजे दिन में
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
