बिलासपुर। जिले का कप्तान एक तरफ निजात अभियान का ढिंढोरा पीट रहे है तो दूसरी ओर नशेड़चियों से त्रस्त ग्रामीण थाने का घेराव कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक कांग्रेस नेता का नशेड़चियों को संरक्षण प्राप्त है।
शनिवार 27 जनवरी की शाम कोनी थानाक्षेत्र के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर थाने का घेराव कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी हद से ज़्यादा बढ़ गई है। दरअसल बड़ी कोनी के चाँदा चौक के पास यादव मुहल्ले में चल रहे एक सामाजिक आयोजन में आकर पड़ोस के कुछ नशेड़ी युवकों ने गाली गलौज कर के हंगामा कर दिया। विरोध करने पर उत्पाती युवक धारदार हथियार (चापड़) लहराने लगे। मुहल्ले के लोग FIR करवाने थाने पहुचे। मुहल्ले वालों ने बताया कि कई घंटों तक उनकी FIR नहीं लिखी गई। इसी बीच उत्पात मचाने वाले युवकों में से एक चापड़ लेकर थाने में घुस आया और एक ग्रामीण युवक की गर्दन पर हमला करने की कोशिश करने लगा। इस झूमा झटकी के बीच भीड़ ने उसे रोका, आरोपी के हाथ से हथियार छीना, फिर उसे लेकर पुलिस के पास आ गए। इतना सब होता रहा और कोनी पुलिस तमाशा देखती रही। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा तो स्थिति को सम्हालने के लिए अन्य थानों से बल बुलाना पड़ा। भारी हंगामा और ग्रामीणों के दबाव के बाद लगभग 10 लोगों के नाम से FIR की गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। FIR लिखवाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि चापड़ लहराने वाले युवकों द्वारा की गई ये पहली घटना नहीं है उनकी गुंडागर्दी से पूरा मुहल्ला और वहां रहने वाले छात्र बहुत परेशान हैं। रास्ता रोककर मारपीट करना, पैसे छीनना इनका रोज़ का काम है। लेकिन कोनी पुलिस कभी इनपर कड़ी कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि क्षेत्र के एक चर्चित काँग्रेस नेता ने इन्हें संरक्षण दिया हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 25, 202655 लाख रुपए की ठगी, बिलासपुर की महिला को बनाया शिकार, बाप – बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
बिलासपुरMay 25, 2026कॉम्प्लेक्स में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 6 पकड़ाए, 48 हजार रुपए जप्त
बिलासपुरMay 24, 2026अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का होगा घेराव, विजय केशरवानी करेंगे आंदोलन का नेतृत्व
बिलासपुरMay 24, 2026कोयला चोरी : मिलावट करके पॉवर प्लांट में सप्लाई किया घटिया कोयला, राम आर्य गिरफ्तार, गया जेल
