बिलासपुर। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शासकीय शिक्षक है और लोगों को धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। यही नहीं हिंदू देवी देवताओं का पूजा नहीं करने के लिए शपथ दिला रहा था। इस संबंध में विडियो भी वायरल हो रहा था। इसी को आधार बनाकर DEO ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रूपेश कुमार शुक्ला ने 28/01/2024 को थाने में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22.01.2024 को गांव मोहतराई में सनातन धर्म के परम आराध्य श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पुरे भारत में हर्ष एवं उल्लास का माहौल था। ठीक उसी दिन रतनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहतराई निवासी प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं का पुजा पाठ नहीं करने की शपथ दिलाई। जिसके इस कृत्य से सनातन धर्म के अनुवायियों की भावनाओ को ठेस पहुंचा है। क्षेत्र में धार्मिक मनमुटाव फैल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में आरोपी के खिलाफ धारा- 153(क), 295(क) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामला धार्मिक उन्माद संबंधी अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर व थाना रतनपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रतनलाल सरोवर निवासी मोहतराई को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। इधर धर्म प्रचार करते हुए और हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अनर्गल टीका टिप्पणी करते हुए आरोपी का विडियो भी वायरल हो रहा था।
गिरफ्तार आरोपी – रतनलाल सरोवर पिता स्व. परसराम सरोवर उम्र 60 वर्ष निवासी मोहतराई थाना रतनपुर
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
