बिलासपुर। प्रदूषण फैलाने वाले 8 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीती रात अधिकारियों और कर्मचारियों ने 62 ट्रकों की जांच की। जब्त त्रिकोण को संबंधित थानों में खड़ी कर विस्तृत जांच की जा रही है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो विभागों की संयुक्त टीम ने कल रात दो अलग-अलग मार्गो पर आकस्मिक निरीक्षण किया। एक टीम मस्तुरी मार्ग पर और दूसरी टीम पेण्ड्री बाईपास से बेलतरा तक निरीक्षण किया। टीम ने आधी रात तक इन मार्गों में 62 ट्रकों की जांच की। इनमें से 8 ट्रक नियम-कायदों का उल्लंघन करते पाये गए। उनके द्वारा तारपोलीन अथवा ग्रीन नेट ढके बिना खुले में खनिज परिवहन किया जा रहा था। इन आठ ट्रकों में से तीन ट्रक को रतनपुर थाने में, 2 ट्रक को मस्तुरी थाने में और 3 ट्रक को खनिज विभाग को आगे की जांच एवं कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है। जिन ट्रकों की जब्ती की गई है उनमें CG 15 AC 2419, CG 10 C 6521, CG10 AL 4539, CG 10 AP 5402, CG 10 BJ 4724, CG 10 C 8033, CG 10 R 1525, CG 15 AC 2255 है। गौरतलब है कि बिलासपुर एवं इसके आस-पास बड़ी संख्या में कोल वाशरी, राखड़ एवं रेत का परिवहन किया जाता है। नियमानुसार इन्हें ढक कर परिवहन किया जाना है। लेकिन नहीं ढकने पर इनके डस्ट सड़क और वातावरण में गिरकर प्रदूषण फैलाते हैं। कलेक्टर के निर्देश पर इन दिनों प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध सघन अभियान छेड़ा गया है। इस तरह धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी ट्रक मालिकों एवं परिवहन कर्ताओं को नियमों के अनुरूप कारोबार चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
