बिलासपुर। स्वर्णरेसिडेन्सी फेस 1 राजकिशोर नगर में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोंउल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की बेटी 81 वर्षीया श्रीमती कल्पना सामन्ता थी। मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र की पुजन अर्चन के पश्चात झंडारोहण किया गया, उपस्थित नागरिक, महिलाएं व बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि व अन्य ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताई कि नरम दल व गरम दल के लोगों का प्रयास से ही भारत स्वतंत्र हुआ, लाखों लोगों ने कुर्बानी दी,स्वतंत्रता के बाद देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता महसूस की गई, जिसे भीमराव अंबेडकर ने बनाया और संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागु किया गया तब भारत गणतंत्र देश के रुप में जाना गया इसकी याद में ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में सर्वत्र मनाया जाता है। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुती दी गई जिसे सभी से सराहना मिली, महिलाओं ने भी सुमधुर आवाज में गाना गाया, सुनकर सबका मन भाया। अंत में मिष्ठान का वितरण किया गया।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
