बिलासपुर। डायल 112 के कर्मचारियों ने फिर से एक युवक को मौत मुंह से बचाकर ले आया है। युवक पत्नी से झगड़ा करने के बाद फांसी पर लटक चुका था। लेकिन डायल 112 के समय पर पहुंच जाने से युवक की जान बच गई। फांसी का फंदा काटकर उसे बचा लिया, हालांकि युवक बेहोश हो चुका था। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 03:03 बजे सूचना मिली कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरर्गिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर झूलने वाला है। देखते ही देखते युवक आत्महत्या करने के इरादे से झूल भी गया था। सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुआ और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल ११२ गाड़ी के बोनट में चढ़ कर फंदे को का उसकी जान बचा ली। फंदा काटते तक युवक बेहोश हो चुका था तो उसके ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया। होश में लाने के बाद घायल को डायल 112 के वाहन से ले जाकर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
डायल 112 के क्विक रिस्पॉन्स से एक व्यक्ति की जान बच गयी। थाना सिरगिट्टी ईगल वन में
आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410 और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे। इस सराहनीय कार्य के लिये डायल 112 में कार्यरत स्टॉफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने प्रशंसा की और उन्हें इस कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
