बिलासपुर। सरकंडा पुलिस को अन्तर्राज्यीय महिला चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। काम करने के बहाने चारों महिलाएं घर में में घुसते थे और मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने चार महिला आरोपियों से सोने चांदी के गहने जब्त किए है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 28.01.2024 को राजकिशोर नगर, सरकंडा निवासी चित्रसेन सिंह ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर में पूजा कार्यक्रम चल रहा था। सुबह दो महिलायें आकर घर में साफ सफाई का काम मांगने लगे। तब उन्होंने उन्हें अंदर भेजा और घर की महिला सदस्यों से बात करने के लिए कहा। काम मांगने वाली महिलाएं घर के अंदर गई और साफ सफाई का काम करने लगी। जब महिला सदस्यों ने उनसे पूछा तो कह दी भैया लोगों ने भेजा है। अब महिलाएं घर में काम करने लगी जैसे ही घर के महिला सदस्यों की नजर हटी और काम में मशगूल हुई वैसे ही बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 2500 रू. चोरी कर रफू चक्कर हो गए। सूचना पर थाना सरकण्डा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर एक टीम तैयार कर घटना स्थल रवाना किया गया। इस बीच CCTV फुटेज से आरोपियों के भागने के रास्ते मिल गए। लिहाजा पुलिस ने एक टीम जयरामनगर रेलवे स्टेशन बेजा। पतासाजी के दौरान जयराम नगर रेल्वे स्टेशन में आरोपी महिलाओं का पूरा गिरोह दिखाई दिया। स्टेशन के प्लेटफार्म में दबिश देने पर कुछ महिलायें पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे। जिसे टीम की महिला स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर 4 महिलाओं को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर पुलिस को गुमराह करते रहे। लेकिन चारों महिलाओं की तलाशी लेने पर चोरी गये सोने एवं चांदी के आभूषण मिल गए। आरोपी महिलाओं से गले का हार 5 नग, कान के झूमके 5 नग, 2 अंगूठी, पायल 1 नग सहित कुल किमती लगभग 9 लाख रूपये के जेवर जप्त की गई है। सभी महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी
1- पूनम देवी उर्फ सुमन पत्नी ज्ञानेश्वर उर्फ रूसी शाह उम्र 42 वर्ष निवासी सुकमारी थाना कहलगांव जिला भागलपुर (झारखंड)
2- लक्ष्मी देवी उर्फ संगीता पति निशु उर्फ रिंकू कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी नाथनगर थाना नाथनगर जिला भागलपुर (झारखंड)
3- अंजू उर्फ मीनू पति सुनील उर्फ राकेश उर्फ राजेंद्र शाह उम्र 25 साल निवासी समेली थाना कठिहार जिला दतिया (झारखंड)
4- निर्मला देवी उर्फ मंजू पति सुबोध उर्फ राजेन्द्र कुमार शाह उम्र 60 वर्ष कहलगांव थाना कहलगांव जिला भागलपुर (झारखण्ड)
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
