बिलासपुर। प्रदूषण से बचाव और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देशानुसार गठित दल द्वारा वाहनों की जांच लगातार जारी है। टीम द्वारा बीती रात दो ट्रकों पर प्रदूषण के आरोप में कार्रवाई की गई। दल द्वारा बीते शाम तक पेण्ड्रीडीह बाईपास से बेलतरा के बीच बिना तारपोलिन ढके एवं ग्रीन नेट ढके वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 54 ट्रकों की जांच की गई, जिसमें से 2 ट्रकों द्वारा बिना तारपोलिन अथवा ग्रीन नेट के साथ परिवहन किया जा रहा था। एक ट्रक CG 12 BL 6278 में मेसर्स एस.ई.सी.एल., दीपका, कोरबा से 38 टन कोयला तथा दूसरे ट्रक CG 04 PE 9958 में मेसर्स सिंघल इंटरप्राईजेस, रायगढ़ से 37 टन स्लैग चूर्ण था। दोनों ट्रकों को हिर्री थाने में जब्ती बनाकर आगे की कर्रवाई हेतु खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है। दल में अनिल साहू, खनिज अधिकारी, राहुल गुलाटी खनिज निरीक्षक, राजेन्द्र प्रसाद वासुदेव वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, दुष्यंत कोसले, तहसीलदार, विजय दीक्षित, अभिलाष सिंह, अनीश बघेल, मनोहर लाल, परिवहन विभाग तथा हिर्री थाने से उमेश साहू अधिकारी शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
