विधानसभा चुनाव को लेकर कोई याचिका तो नहीं है ? जिला निर्वाचन को 31 को 12 बजे तक दें सूचना, EVM का डेटा डिलीट करने की है तैयारी

बिलासपुर। जिले में लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विधान सभा चुनाव में जिन EVM का उपयोग हुआ था उसको जल्द ही FLC की जाएगी। इसके पहले जिला निर्वाचन की ओर से विधानसभा चुनाव लडने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी की है जिसमें खा गया है की इनके विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कोई चुनाव याचिका तो प्रस्तुत नहीं किया गया है। यदि किया गया है तो इसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय को 31 जनवरी तक जानकारी उपलब्ध कराए। ताकि उनके क्षेत्र के EVM को सुरक्षित रखा जा सके।विधानसभा चुनाव 2023 के लिए यदि कोई प्रत्याशी उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दायर किया है तो इसकी सूचना 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर को देवें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि यदि उनकी ओर से इस आशय की कोई सूचना नहीं मिलेगी तो 12 बजे के बाद स्ट्रांग रूम खोली जाएंगी और ईवीएम मशीनें वेयरहाउस में शिफ्ट की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि मतगणना उपरांत ईवीएम मशीनें कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं। इन मशीनों को लोकसभा चुनाव में उपयोग के मद्देनजर इनकी प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की जाएगी। राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोलकर मशीनों को जिला कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस लाया जाएगा। वहां पर इसकी एफएलसी की जायेगी। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव परिणाम की घोषणा के 45 दिनों तक प्रत्याशियों को उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की समय सीमा दी जाती है। ये अवधि अब समाप्त हो चुकी है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्र – कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी के चुनाव के लिए 108 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़े थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *