बिलासपुर। हिन्दु धर्म के धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाली तस्वीर पोस्ट करने पर चकरभाठा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के चित्र पर रखकर तस्वीर खिचाया और वाटसअप में पोस्ट किया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 30.01.2024 को रात 08ः27 बजे सेंवार निवासी दीपक रजक पिता स्व. गणेश रजक उम्र 38 साल के वाट्सग्रूप मे गांव के देवेन्द्र सूर्यवंशी ने बेहद आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की। आरोपी देवेंद्र सूर्यवंशी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का एक चित्र पोस्ट किया। इस चित्र में वह भगवान राम के सर के उपर अपने दाहिने पैर मे जुता पहना रखा था एवं भगवान को इंगित करते हुये राम लिखकर निचे मे जय भीम लिखा था। हिन्दु धर्म के धार्मिक विश्वासो का अपमान करने पर दीपक रजक ने लिखित शिकायत पेश किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल थाने में FIR दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा – 153(क), 295(क) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। शिकायत के बाद से ही आरोपी देवेन्द्र सूर्यवंशी पिता द्वावरिका सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी सेंवार के घर से फरार हो गया था। जिसका पता कर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी – देवेन्द्र सूर्यवंशी पिता द्वावरिका सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
