बिलासपुर। सिम्स अस्पताल परिसर को व्यवस्थित करने के क्रम में सिम्स चौक से अरपा रिवर व्यू तक सड़क मार्ग को स्मार्ट रोड की तरह विकसित किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम को डीएमएफ मद से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। गौरतलब है कि पार्किंग को अन्यत्र स्थानांतरित करने एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद सिम्स के सामने की सड़क काफी चौड़ी हो गई है। जिसके कारण बिजली के खम्भे, तार, ट्रांसफार्मर, केबल सड़क के बीचों-बीच हो गये हैं। स्मार्ट रोड के अंतर्गत तमाम केबल, तार आदि अन्डरग्राउण्ड ले जाए जाएंगे। खम्भे आदि हटने के बाद मरीजों और लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। कलेक्टर ने आज फिर सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। अस्पताल में ओपीडी मरीजों के पहुंचने के लिए एक अलग गलियारा विकसित किया गया है। कलेक्टर ने मरीजों के पंजीयन कक्ष भी देखे। टोकन व्यवस्था सुचारू तरीके से चल रही है। उन्होंने कहा कि टोकन इश्यू होने के बाद मरीज अपनी बारी का इंतजार करें, अनावश्यक काउण्टर पर जाकर पूछताछ न करें ताकि सुविधाजनक तरीके से सिस्टम काम कर पाए। पंजीयन कक्ष से ऊपरी मंजिलों में ओपीडी डॉक्टरों तक पहुंच के लिए एक नये लिफ्ट स्थापित की जा रही है। कलेक्टर ने इस माह के अंत तक लिफ्ट तैयार कर सौंपने के निर्देश एजेन्सी को दिए। आवश्यकता के अनुसार और लिफ्ट स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने रेडक्रास की दवाई दुकान का भी निरीक्षण किया। मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए तैयारी किये जा रहे शेड को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। अस्पताल के गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
