बिलासपुर। Facebook में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक फर्जी Facebook आईडी बनाकर महिलाओं और बच्चों का विडियो पोस्ट करता था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश कश्यप निवासी करनकापा ने वर्ष 2022 में नाम बदलकर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया तथा अकाउंट के माध्यम से छोटे बच्चों एवं महिलाओं का अश्लील वीडियो फेसबुक के माध्यम से शेयर किया था। आरोपी के सिम नंबर के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल धारा 67A, 67B I T ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, कुछ ही घंटो में आरोपी राजेश कश्यप को गिरफतार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी- राजेश कश्यप पिता रामावतार उम्र 29 साल निवासी करनकापा थाना तखतपुर
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
