बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। आपको बता दें पिछले दिनों वन कर्मचारी संघ ने विभाग के आला अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने चेतावनी दी थी की 25 जनवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो 1 फरवरी से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर चले जाएंगे। विभाग के आला अधिकारियों ने संघ की मांगों पर किसी तरह का कोई विचार आज तक नही की लिहाजा कर्मचारी आंदोलन पर चले गए है।
00 संघ की प्रमुख मांगें
01. लघु वनोपज संघ से वर्ष 2009 में वन कर्मचारी संघ से समझौते के अंतर्गत उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद स्वीकृत किये गये थे। जिन्हें वर्तमान में विलोपित कर संविदा के 180 पद में नयी नियुक्ति की जा रही है, जिससे वनपालों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। अतः 180 पदो की संविदा पर नियुक्ति तत्काल बंद की जाये। यदि ऐसा नहीं किया गया तो, समस्त वन कर्मचारी लघु वनोपज संघ का कोई भी कार्य नहीं करेगे।
02 वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते है। इसलिए वन विभाग के वनरक्षकों को 2400/-, वनपाल को 2800/-, उप वनक्षेत्रपाल को 4200/- का नया ग्रेडपे स्वीकृत किया जावे।
03. वन विभाग का विभागीय सैटअप विगत 10-15वर्षों से पूनरीक्षित नहीं किया गया है। जिससे कार्य क्षेत्र एवं कर्मचारियों की संख्या में बहुत ज्यादा असंतुलन है। जिससे वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। अतः पूनरीक्षित विभागीय सैटअप तत्काल लागू किया जावे।
04. छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रायपुर के आदेश क्रमांक/एफ-2-13/2023/ 10-1/वन, नवा रायपुर, दिनांक 20.07.2023 के अनुसार वन विभाग में विभागीय सैटअप स्वीकृति दिनांक 26.03.2003 के बाद नियुक्त किये गये समस्त वनरक्षकों का वेतनमान 3050-4590 को मान्य किया गया है। उपरोक्त आदेश का पृष्ठांकन क्रमांक/ एफ-2-13/2023 10-1/वन, नवा रायपुर दिनांक 20.07.2023 के प्रतिलिपि क्रमाांक 07 में सचिव छ.ग. शासन वित्त विभाग, नवा रायपुर को आदेश के परिपालन हेतु वित्त विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के समस्त कोषलेखा एवं पेंशन / समस्त जिला कोषालय को पालन हेतु निर्देशित करने की समुचित कार्यवाही हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 25, 202655 लाख रुपए की ठगी, बिलासपुर की महिला को बनाया शिकार, बाप – बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
बिलासपुरMay 25, 2026कॉम्प्लेक्स में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 6 पकड़ाए, 48 हजार रुपए जप्त
बिलासपुरMay 24, 2026अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का होगा घेराव, विजय केशरवानी करेंगे आंदोलन का नेतृत्व
बिलासपुरMay 24, 2026कोयला चोरी : मिलावट करके पॉवर प्लांट में सप्लाई किया घटिया कोयला, राम आर्य गिरफ्तार, गया जेल
