बिलासपुर। स्कूल का छत गिरने और कुछ बच्चो के घायल होने बाद कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों ने खदान संचालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में चार खदानों और क्रेशर को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सभी खदाने अवैध रूप से संचालित हो रही थी। किसी के पास भी न तो ब्लास्टिंग की अनुमति थी और न ही पर्यावरण की स्वीकृति थी।
खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक साथ कई खदानों पर दबिश दी। टीम ने मस्तुरी क्षेत्र के निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तुरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तुरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तुरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। लेकिन उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। जिसके कारण चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। खनिज विभाग ने बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित 4 स्थनो पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। इस क्रम में राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों ने भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को मस्तूरी क्षेत्र के कोसमडीह स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान खदान संचालकों ने खदान में ब्लास्टिंग की और स्कूल की छत भरभराकर कर गिर गया। कई बच्चे घायल हो गए, सिर और शरीर के कई स्थानों पर चोट लगी थी। सभी घायल बच्चो का इलाज कराया गया था।
कोसमडीह, मस्तूरी एवं मोहतरा स्थिति 04 क्रेशर सील,
1. मे जी एस मिनरल्स – संजय पवार – ग्राम कोसमडीह
2. दौलत राम विधानी – ग्राम मस्तूरी
3. मे बिलासादाई मिनरल्स – संजय छपारिया – ग्राम मस्तूरी
4. मे कन्हैया मिनरल्स – प्रकाश चनानी – ग्राम मोहतरा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
