बिलासपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का कहना है सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं को छोड़ा नहीं जाएगा। रजिस्ट्री भी शून्य किया जाएगा। यही ही नहीं जमीन उड़ाने वाले पटवारी और तहसीलदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हनीमून नही मानते।
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री वर्मा ने बताया कि हमने जमीन संबधित विवादों के निराकरण को लेकर तीन स्तरीय कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। सचिव को स्पष्ट निर्देश गया है कि किसी भी भूमाफिया को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब उन्हें बताया गया कि जिले में जमीन के अवैध व्यापार और कालोनी निर्माण पर हर महीने करीब दस हजार करोड़ का अवैध कारोबार हो रहा है। जमीन माफिया किसी की नहीं सुन रहे हैं। तब श्री वर्मा ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद हमने पहली ही बैठक में विशेष सचिव को विशेष निर्देश दिया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि अवैध प्लाटिंग, भूमाफिया, जमीन दलालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए। यह भी निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों की रजिस्ट्री रद्द किया जाए। नामामंतरण पर भी रोक लगाने के लिए कहा गया है। जिन सरकारी जमीनों पर भू माफिया कब्जा कर चुके है उन्हे तत्काल हटाने को कहा है जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाने को भी निर्देश दिए गए है।
जब पत्रकारों ने उन्हें बताया कि लिंगियाडीह स्थित ईडन कोर्ट के बगल से सरकारी जमीन पर निजी जमीन को बैठाया गया है। अब भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। खसरे का नम्बर 15/139 है। क्या जमीन कब्जा करने वाले रसूखदारों पर कार्रवाई होगी ? तो राजस्व मंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी लेंगे, समीक्षा करेंगे, गलत होगा तो कार्रवाई भी करेंगे।
अशोक नगर से बिरकोना के बीच करीब 200 एकड़ सरकारी जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं, क्या राजस्व मंत्री इन रसूखदारों पर कोई एक्शन लेंगे ? इस सवाल पर वर्मा ने फिर से अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हमने पहले ही बैठक में सचिव को निर्देश दिया है कि अवैध प्लाटिंग और बलात कब्जाधारियों पर कार्रवाई करें। सरकारी जमीन को खाली कराएं।
कार्रवाई का आश्वासन पहले भी मिलता रहा है, लेकिन प्रशासन ने निर्देश के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया ? वर्मा ने कहा कि अब हम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, उसे करती भी है। तालाब अतिक्रमण मामले में राजस्व मंत्री ने कहा कि हम ऐसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करेंगे, तालाब को बचाएंगे। श्री वर्मा से जब कहा गया की भूमाफिया धड़ाधड़ अवैध प्लाटिंग कर रहे है और सरकार अभी तक हनीमून माना रही है ? तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की भाजपा वाले हनीमून नहीं मानते जल्द ही भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
