सरगांव। खेल, राजस्व एवं आपदा नियंत्रण मंत्री टंकराम वर्मा ने श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन हार जीत से भी बड़ी बात है कि खेल में हिस्सा लिया जाये।
कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अच्छी किताबें पढ़ो, अच्छे लोगों की संगति करो और मन में सकारात्मक भाव रखो तो निश्चित ही सफलता मिलती है। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण देते हुए रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व संचालक शारीरिक शिक्षा डॉ प्रकाश ठाकुर के द्वारा भारत के देशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए आयोजन की भूमिका बताई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवाराम साहू, डॉ अतुल शुक्ला,सी पी ठाकुर, प्रमोद साहू
जीवन लाल कौशिक, विजय सिंह ठाकुर, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू,परस साहू, कमलेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश साहू, जनपद सदस्य,डॉ वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के प्रारंभ में अमलीकापा और खैरी की बालिका टीम के बीच पहला मैच कराया गया।
67 वीं राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता एवं 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू के 35 बालक बालिकाओं को खेलमंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र प्रदानकर प्रोत्साहित किया गया।
Author Profile

Latest entries
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
