बिलासपुर। तलवार दिखाकर लुटपाट करने वाले दो आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटो में ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक वालों को डरा धमका कर लूट पाट करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेख दाऊद मोहम्मद पिता शेखराज मोहम्मद उम्र 38 वर्ष रतनपुर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30/01/2024 को वह अपने वाहन ट्रेलर में पाली कोयला खदान से कोयला लेकर हेल्फर के साथ बलौदा जा रहा था। रात्रि लगभग 10:00 बजे जाली ओव्हर ब्रीज के पास दो लड़के प्रार्थी के वाहन के सामने आकर ट्रेलर को जबरन रोक लिया। जिसमें से एक लड़का हाथ में तलवार रखा था और तलवार दिखाकर प्रार्थी के जेब में रखे 2500 रूपये को लुट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की पतासाजी हेतू थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के निर्देश पर टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जाली निवासी राजा सौरा अपने साथी के साथ रात्रि में राहगीरों को डरा धमकाकर लुटपाट करता है। सूचना पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो अपने साथी राहुल सूर्यवंशी निवासी बेलपरा के साथ घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 1500₹ व घटना में प्रयुक्त एक तलवार को जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. राजकुमार सौंरा उर्फ राजा पिता चंदन सौंरा उम्र 20 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर
2. राहुल सूर्यवंशी पिता स्व. राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी बेलपारा बेलतरा रतनपुर थाना रतनपुर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. नंदकुमार यादव, शशिकान्त कौशिक की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
