बिलासपुर। प्रशिक्षु DSP रोशन आहूजा से हुज्जतबाजी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। आहूजा सरप्राईज चेकिंग करने होटल हेवेंस पार्क गए थे जहां लड़के – लड़कियां शराब के नशे में रात 2 बजे डांस कर रहे थे। पूछताछ करने पर होटल के कर्मचारियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया था।
मामले का विवरण इस प्रकार है की 10.02.2024 के रात्रि में प्रशिक्षु DSP रोशन आहूजा होटल हेवेंस पार्क में संचालित पब की सरप्राईज चेकिंग में गए थे। यहां रात 2 बजे तक पब खुली थी और लड़के – लड़कियां शराब के नशे में धुत्त होकर डांस कर रहे थे। इतनी रात में भी पब चालू रखने के संबंध में पूछताछ करने पर पब के कर्मचारियों ने उनसे वाद विवाद करने लगे। इसकी सूचना देकर उन्होंने तत्काल सिविल लाइन की टीम को बुलाया और रात में ही उन्हें लेकर थाने ले आए। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य ने तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही किया है। तीनों व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया। एवं बार संचालक के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है।
इनके विरुद्ध कार्यवाही
01. कुंदन श्रीवास पिता जीवनलाल श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी टेलीफोन एक्सचेंज रोड बिलासपुर
02. कमल लछवानी पिता राजेश लछवानी उम्र 30 वर्ष निवासी जबडापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
03. अमर दास मानिकपुरी पिता प्रयाग दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमोरा हाल कीर्ति नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
