बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तखतपुर एसडीएम द्वारा आज भी कार्रवाई जारी रही। छतौना, समलपुरी और पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण कार्यों को ढहाया गया। बगैर कॉलोनाइजर लाइसेंस और नक्शा पास कराए संबंधितों द्वारा सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। जिन भूस्वामियों द्वारा निर्मित अवैध सरंचना को ढहाया गया। उनमें मनीषा पति मुकेश अग्रवाल, इंदु इंटरप्राइजेज के शैलेश पिता महेश अग्रवाल, छतौना के रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट संचालक खुशबू पति विजय अग्रवाल, मायादेवी पति महेश, समलपुरी के मुर्तजा हुसैन तथा पेंडारी से मुर्तजा हुसैन द्वारा निर्मित अवैध निर्माण शामिल हैं। एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अमला मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि एसडीएम ने बिलासपुर शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों में प्लॉटिंग करने वाले लगभग डेढ़ सौ भूस्वामियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा था। एक ने भी अभी तक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। तोड़ फोड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
