बिलासपुर। पंचायत सचिव ने जिला प्रशासन को खुली चुनौती दे दिया है। भरनी के सरकारी फार्म हाऊस में खुलेआम कब्जा कर लिया है। पंचायत सचिव के इस हिमाकत से कृषि विभाग के अधिकारी सकते में है। कलेक्टर ने तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल की बैठक ली, जिसमें महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाइन एंट्री पर ज्यादा फोकस करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 11 तारीख तक 2.23 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपने को कहा है। सभी एसडीएम पखवाड़े भर के भीतर शासन के इस आदेश का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एक दिव्यांग यात्री का निजी बस वहां में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को कार्रवाई करने को कहा है । उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ ही पीड़ित यात्री को आने-जाने के लिए आजीवन फ्री पास उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों जैसे पटवारी आरआई की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा है ।उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अंतर विभागीय समन्वय समिति की चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई की तखतपुर के चोरभट्टी स्थित कृषि विभाग के सरकारी फार्म हाउस में भरनी पंचायत के सचिव ने अवैध कब्जा कर लिया है। यही नहीं धान की फसल भी ले रहा है। बैठक में जैसे ही यह बात सामने आई उपस्थित सभी अधिकारी सकते में आ गए। चर्चा के बाद कलेक्टर ने सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अवैध कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए है। बैठक में नर्सिंग एक्ट 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरुवंशी, शिवकुमार बनर्जी, सीएसपी सुजाता कुमार सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
