बिलासपुर। बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने वाले प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पुराना मकान बेचकर नया मकान खरीदने का झांसा देकर 9 लाख रुपए ठग लिए।
मिली जानकारी के अनुसार कमला पाण्डेय पति स्व. लखन पाण्डेय उम्र 60 वर्ष निवासी शीतला मंदिर चांटीडीह ने सरकण्डा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराय कि शीतला मंदिर के पास चांटीडीह में उनका पुस्तैनी मकान करीब 3 डिस्मिल में बना है।इस मकान में पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से उक्त मकान को बेचकर नया मकान खरीदना चाहती थी। नियमित रूप से शीतला मंदिर पूजा करने जाने के कारण पुजारी पंकज परासर दुबे से उसकी जान पहचान थी। इसके कारण इस संबंध में उनसे चर्चा की थी। चर्चा के बाद पुजारी ने उसके पुस्तैनी मकान को बेचकर डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान खरीदने का झांसा दिया। इसके लिए पुजारी ने उसे कालेज के पास मकान भी दिखाया। बुजुर्ग महिला पुजारी के झांसे में आ गई। इसके बाद पंकज परासर दुबे ने महिला के पुस्तैनी मकान को 12,00,000 रु. में बेच दिया और बिक्री रकम मे से NEFT के माध्यम से तथा नगदी 50000 रु. कुल 9 लाख 17 हजार रूपये अपने पास रख लिया। यही नहीं दुसरा मकान भी नहीं दिलाया है। इस प्रकार पंकज परासर दुबे ने महिला के पुस्तैनी मकान को बिक्री कराकर नया मकान दिलाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी पंकज परासर दुबे के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तो आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश मिला। जिसके बाद आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर आरोपी का पता तलाश कर पंकज परासर दुबे को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
00 आरोपी का नाम
1- पंकज परासर दुबे पिता दिनेश दुबे उम्र- 38
निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
