बिलासपुर। तारबाहर पुलिस सुने मकान से सोने के गहने चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से साथ चोरी का जेवर खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है।चोरों से पुलिस ने चोरी गए सोना एवं नगदी जुमला 2,62,845 रू. की शत प्रतिशत बरामदगी की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रेल्वे कंस्ट्रक्शन कालानी उर्दू स्कूल के पास रेल्वे कालोनी क्वा.नं.– 887/4 में रहने वाली आर. रूपा पिता स्व. आर. राजू सहपरिवार तिरूपती बालाजी दर्शन करने गये थे। 08.02.24 को शाम 06.00 बजे पडोसी ने फोन कर बताया की आपके घर में चोरी हो गया है। 10.02.24 को तिरूपति बालाजी से वापस घर पहुंचा तो देखा की घर में सभी समान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर ने घर का आलमारी को खोलकर तिजोरी में रखे 01 नग सोने की रानीहार वजल 28 ग्राम कीमती 164595 रू., 01 नग सोने की चैन वजनी 14.460 ग्राम कीमती 60000रू, 01 नग सोने की एयर रिंग वजनी 03 ग्राम कीमती 12000रू, चांदी 01 जोडा कडा कीमती 1250रू एवं नगदी 25000रू, कुल 2 लाख 62 हजार 845 रू को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। महिला की शिकायत पर धारा 457, 380 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में सायबार सेल के संयुक्त टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी- बजरंग कुमार, रघुवीर गोस्वामी से बारीकी से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपीगणों से चोरी के मशरूका को बजरंग कुमार व रघुवीर गोस्वमी द्वारा सोने को नानू केंवट के मध्यम से ओम सोनी के पास बेचने की जानकारी दी। आरोपी के कब्जे से चोरी गये माल को बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी 01.–बजरंग कुमार पिता अनुप कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी रेल्वे कालोन तारबाहर बिलासपुर 02. – रघुवीर गोस्वामी पिता राजेश गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी टिकरापारा शिव टाकिज चौक बिलासपुर 03. – नानू केंवट पिता बल्लू केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी अमरैया चौक चिंगराजपार सरकण्डा बिलासपुर। 04.–ओम सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी सरकण्डा गया विहार हा.मु. तेलीपारा मेडिकल काम्पलेक्स बिलासपुर
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवाल, उनि संजीव ठाकुर प्रआर / देवमुन पुहुप आर० – संदीप, मुरली, प्रफुल लाल एवं निखिल जादव का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
