बिलासपुर। शहर से लगे खमतराई में जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी तीन युवकों ने मिलकर दो लोगों पर फावड़ा, बत्ता से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ 14-2-24 की रात्रि करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी बिच खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे। यहा पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया। इसी बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों ने मिलकर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट की। मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा, बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया। जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई है। जबकि उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना में शामिल सभी आरोपी 1-तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी 2- रुपेश सूत्रे 3- शिव शुत्रे 4- साहिल शुत्रे 5 – गोपी सूर्यवंशी को पकड़ लिया गया है। सभी के विरुद्ध थाना- सरकंडा में धारा-147, 148, 149, 307, 302 IPC तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
