बिलासपुर। शहर के युवा और उत्साही सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शुक्ला को अखिल भारतीय हिंदू महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति से हिंदू संगठन के युवाओं में उत्साह है। गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश संगठन ने उन्हें नई नियुक्ति करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने बताया कि जल्द ही सनातनियों को साथ लेकर वो एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे जो हिंदुओं की बेहतरी के लिए काम करेगा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उद्देश्यों को लेकर चर्चा में संदीप शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि हमारे इस संगठन को बनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य धर्मांतरण को रोकना है। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है जिसे रोकने के लिए एक जुट होकर सनातन धर्म की विचारधारा को प्रमुखता से सामने रख धर्मांतरण को रोकने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस प्रयास को हम शहर से लेकर गांव तक जाएंगे। सभी का प्रयास होगा कि प्रदेश में धर्मांतरण को रोका जाए। इसके लिए उन्हें अखिल भारतीय हिंदू महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की भी जिम्मेदारी दी गई है। जिससे सनातन धर्म की विचारधारा से लोगो को जोड़ा जाए और उन्हें धर्मांतरण को रोकने तैयार किया जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान नारद श्रीवास, शिवांगी शुक्ला, संतोष अग्रवाल और करण पांडेय मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
