बिलासपुर। कोनी पुलिस ने बाबी ढाबा में मारपीट, लडाई झगडा करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया है। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।आरोपीगण का पूर्व में भी थाना रतनपुर और कोटा में अपराधिक मामला दर्ज है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सत्य प्रकाश शुक्ला पिता दिलीप शुक्ला निवासी गतोरी 15.02.2024 की रात्रि को 10:15 बजे अपने बॉबी ढाबा में उपस्थित था। राजा खान के दुकान में काम करने वाले दो लड़के व अन्य साथी ढाबा में आकर बिना मतलब के वाद विवाद करने लगे। विवाद बढ़ा तो हाथ मुक्का और चूड़ा से मारपीट कर चोट पहुंचाया। इस मारपीट में ढाबा संचालक के सिर में चोट लही। ढाबा संचालक की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाने में धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घायल सत्यप्रकाश शुक्ला का डॉक्टर मुलाहिजा कराया गया एवं डॉक्टर के सिटी स्कैन कराने के एडवाइस पर सिटी स्कैन कराया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं। जिसमें 06–07 लोगों के मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 147, 149, 427 जोड़ी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों के दिशानिर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच आरोपीगण को गिरफ्तार करके पृथक से धारा 151, 107, 116(3) सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करके सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में 02 आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
नाम आरोपी- (1) निजामुददीन कुरैशी उर्फ राजा पिता रज्जा कुर्रेशी उम्र 27 वर्ष निवासी रतनपुर थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
(2) वारिस भोरसे पिता रामायण मोरसे उम्र 22 वर्ष निवासी रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3) आकाश कुमार पिता स्व राम अवतार कौशिक उम्र 23 वर्ष निवासी रतनपुर थाना रतनपुर बिलासपुर
(4) अनिश मेमन पिता शहीद पिता शहीद मेमन उम्र 21 वर्ष निवासी रतपुर थाना रतनपुर बिलासपुर
(5) आरिफ मेमन पिता हुसैन मेमन उम्र 21 वर्ष निवासी रतनपुर थाना रतनपुर बिलासपुर
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक महादेव कुजूर, सुरज कुर्रे, नवल तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
