बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराना दुकान से चाकलेट, फेस वाश, डीओ बडा-छोटा, निविया क्रिम, शैम्पू, बादाम, छोहारा, काजू, सिगरेट, गुटखा और नगदी समेत 17 हजार रुपए की चोरी की थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक अग्रवाल पिता स्व. राज किशोर अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी विनोबा नगर एल-3 तारबाहर बिलसापुर के द्वारा दिनांक 17.02.24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विनोबा नगर एल-9 एवं एल-10 के बीच कृष्णा प्रोविजन स्टोर किराने की दुकान चलाता है 16.02.24 रात्रि 9.30 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। दिनांक 17.02.24 को 07.00 बजे दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का शटर का ताला टुटा हुआ एवं शटर कुछ उठा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पडा था। दुकान में रखे समान-डेयरी मिल्क चाकलेट, फेस वाश, डीओ बडा-छोटा, निविया क्रिम, शैम्पू, बादाम, छोहारा, काजू, सिगरेट, गुटखा एवं नगदी रकम 3000रू जुमला कीमती 17000 रू को किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर चोरी कर ले गए थे। दुकान संचालक के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457,380 भादवि अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में सायबर सेल के साथ संयुक्त टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं चोरी के पूर्व के आरोपियों एवं संदेहियों से पुछताछ किया गया। जिसमें आरोपी – बॉबी उर्फ अनुग्रह डेनियल, भोला श्रीवास, शिव शंकर यादव, विवेक मेहरा से बारीकी से पुछताछ करने पर आरोपीगणों ने जुर्म स्वीकार कर लिया और चोरी का सामान डेयरी मिल्क चाकलेट, फेस वाश, डीओ बडा- छोटा, निविया किम, शैम्पू, बादाम, छोहारा, काजू, सिगरेट, गुटखा एवं नगदी रकम 2650 रू जुमला कीमती 17000 रू को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया और आरोपियों को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया है।
00 आरोपी का नाम
01. बॉबी उर्फ अनुग्रह डेनियल पिता प्रेम डेनियल उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर गुरुघासीदास मंदिर के तारबाहर जिला बिलासपुर
02. भोला श्रीवास पिता मुरित श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी मार्क हास्पीटल सरकण्डा ईरानी बस्ती के पास
03. शिव शंकर यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर डीपुपारा हा.मु. सिरगिट्टी
04. विवेक मेहरा पिता विनोद मेहरा उम्र 19 वर्ष निवासी डीपुपारा ताराबाहर जिला बिलासपुर
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल अग्रवाल, प्रआर. सूरज तिवारी आर. संदीप, मुरली एवं एसीसीयू टीम प्रभारी कृष्णा साहू, सउनि सोमनाथ यादव, प्रआर – बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप आर० – निखिल जादव, विरेन्द्र गंधर्व, बोधू राम कुम्हार, प्रशांत सिंह सत्या पाटले तरूण केसरवानी का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 24, 2026अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का होगा घेराव, विजय केशरवानी करेंगे आंदोलन का नेतृत्व
बिलासपुरMay 24, 2026कोयला चोरी : मिलावट करके पॉवर प्लांट में सप्लाई किया घटिया कोयला, राम आर्य गिरफ्तार, गया जेल
बिलासपुरMay 23, 2026अयोध्या घुमाने के नाम पर सवा लाख रुपए की ठगी, 75 लोगों को बनाया शिकार
बिलासपुरMay 23, 2026कबाड़ के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 40 गोदाम सील, 18 लोग हिरासत में
