बिलासपुर- बिलासपुर स्मार्ट सिटी जल्द ही शहर की गलियों और मकानों को यूनिक पहचान देने जा रही है। इसके तहत शहर के वार्ड, गली और मकान की एक श्रृंखला तैयार कर घरों में “डिजिटल डोर नेम प्लेट” लगाया जाएगा, जिसमें क्यू आर कोड भी होगा। जिससे पते को ढूंढना और अपना पहचान बताना काफी आसान हो जाएगा। निगम के अलावा अन्य किसी भी आनलाइन सर्विस का लाभ आसानी से उठाया जा सकेगा। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टी से भी काफी कारगार साबित होगा। आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस और स्वास्थ्य सेवा तत्काल पहुंचाई जा सकेगी। शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में बिलासपुर स्मार्ट लिमिटेड की यह अभिनव पहल काफी उपयोगी और कारगार साबित होगी। स्मार्ट सिटी द्वारा इसके लिए जानकारी जुटाने जल्द ही सर्वे शुरु किया जाएगा, सर्वे दल मोहल्लों और घरों में जाकर इसकी जानकारी जुटाएगी।
घरों में डिजिटल डोर नेम प्लेट लगाया जाएगा जिसमें उस वार्ड के नंबर के साथ गली का नंबर अंकित होगा और फिर मकान को एक नंबर प्रदान किया जाएगा, जो उस प्लेट में अंकित होगा। डिजिटल नेम प्लेट में क्यू आर कोड भी होगा जिसमें संबधित मकान और मकान मालिक की जानकारी उपलब्ध रहेगी। जैसे वार्ड क्रं.1,गली क्रं. 1 और मकान नंबर 1, का एक नेम प्लेट तैयार होगा,फिर दूसरे मकान का नंबर बदल कर मकान नंबर 2 उस सीरीज में जुड़ते चला जाएगा। ऐसे ही नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मकानों और गलियों को यूनिक पहचान देते हुए डिजिटल डोर नेम प्लेट लगाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के इस अभिनव पहल से रहवासियों को स्थायी और सटीक पहचान तो मिलेगी ही साथ ही सभी प्रकार के आन लाइन सर्विस, पोस्टल एड्रेस जैसी सेवाओं का लाभ काफी आसानी से मिल सकेगा। शहर के सभी मकानों की सटीक जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी,जिससे भविष्य में योजना तैयार करने में सटीक डाटा मिल सकेगा, इसके अलावा वर्तमान समय में सुरक्षा भी काफी महत्वपूर्ण है। यूनिक और सटीक पता होने से किसी भी आपात परिस्थिति में पुलिस और स्वास्थ्य जैसी सेवा तत्काल पहुंचाई जा सकेगी।
00 रहवासियों को मिलेगा लाभ-एमडी
एमडी अमित कुमार ने बताया की डिजिटल डोर नेम प्लेट से लोगों को परफेक्ट पहचान मिलेगा। जिससे पते से संबधित समस्या दूर होगी इसके अलावा डिजिटल डाटा प्रशासन के पास होने से भविष्य में किसी भी सेवाओं का लाभ नागरिकों को आसानी से मिल सकेगा। निगम कमिश्नर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा की सर्वे टीम जब जानकारी लेने जाएं तो उनका सहयोग करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
