बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित, छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में वीसी के जरिए छत्तीसगढ़ के लिए बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रूपए की दस परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 303 करोड़ की लागत से 10.5 किलोमीटर बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का कार्य भी शामिल है। विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के अंतर्गत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम मुंगेली नाका चौक मैदान पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम बहतराई इण्डोर स्टेडियम में, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम मण्डी परिसर बिल्हा, कोटा में डीकेपी हाई स्कूल मैदान, मस्तुरी में हाई स्कूल मैदान खैरा (जयरामनगर) तथा तखतपुर में मण्डी प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर उर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। रोजगार बढ़ता है शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती है। आज जो चौड़ी सड़के, रेल लाईन बन रही है। यह हमारे सुशासन का नतीजा है, ऐसे ही कामों से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। छत्तीसगढ़ विकसित होगा तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। आने वाले पांच वर्षाें में जब भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत होगी तो छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा। यह सबके लिए बहुत बड़ा अवसर है। विकसित छत्तीसगढ़ उनके सपनों को पूरा करेगा। राजधानी रायपुर से कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गांरटी पर भरोसा किया। आपकी गारंटी के सारे कामों को हम अग्रसर हुए है। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए है। 3 हजार 716 करोड़ रूपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी गई है। साथ ही 3100 रूपए धान की कीमत देने का वायदा था, इसे भी पूरा किया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले लगभग 10 साल में मोदी की सरकार देश सेवा में लगी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हुआ है, देश का सम्मान और ताकत बढ़ा है। उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखा है। मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चेक देकर लाभान्वित किया।
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य बताया। उन्होंने बताया कि विगत दो महीने में पूरे जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाएं गए। विभिन्न योजनाओं में लगभग 1 लाख नए हितग्राही जोड़े गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण फरवरी माह में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट कार्ड महा अभियान चलाया गया, जिसमें 25 हजार से ज्यादा लोगों को स्मार्ट कार्ड बनाकर वितरित किया गया। जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व महापौर किशोर राय, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 8, 2026खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन पर 14 ट्रेक्टर ट्राली, 05 हाइवा व 01 पोकलेन मशीन व 01 जे सी बी मशीन जप्त
बिलासपुरApril 8, 2026कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो निजी कृषि केंद्रों में खाद – बीज की बिक्री पर लगाई रोक, अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस
बिलासपुरApril 8, 2026सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहु का लमनी – छपरवा में गोपनीय भ्रमण, आदिवासी परिवार के नवजात को गोद में लेकर खिलाया
बिलासपुरApril 7, 2026पड़ोसी पर प्राणघातक हमला, एक महिला घायल, बघेल का पूरा परिवार गिरफ्तार
