बिलासपुर। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन कोटा विधानसभा क्षेत्र में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।
डीकेपी स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रबल प्रताप जूदेव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। एसडीएम कोटा श्री पियूष तिवारी एवं सीईओ श्री युवराज सिन्हा द्वारा आये आतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे बताया गया। इसी कड़ी मे तय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव उदबोधन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसे कार्यक्रम मे आये हुए अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़े ध्यान से सुना।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि श्री जूदेव द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत विभागीय सामग्र हितग्राहियो को दिया गया। योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राही बहुत खुश हुए। कार्यक्रम स्थल पर विकासखंड कोटा के समस्त विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार हेतु स्टॉल लगाया गया था, जहां हितग्राहियो ने योजनाओ से लाभ लेने हेतु आवेदन दिया ।
श्री जूदेव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में 4 हज़ार से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही विकासखंड कोटा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सीईओ युवराज सिन्हा द्वारा विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम मे पधारे समस्त जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
