रायपुर। एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने रविवार को शराब घोटाले से जुड़े अधिकारियों और कारोबारियों के यहां छापा मारा है। जिन अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा गया है उनमें पूर्व IAS विवेक ढांढ, अनिल टुटेजा शामिल है। इसके अलावा शराब कारोबारियों में भाटिया, वेलकम और किडिया डिस्टलरी शामिल है।
कांग्रेस सरकार के समय छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर ACB और EOW की संयुक्त टीमन ने रविवार सुबह प्रदेश के 13 पूर्व अधिकारियों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने एक साथ बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग जिले में छापा मारा है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम ने बिलासपुर के सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड व अनिल टुटेजा के ठिकानों पर दबिश दी है। संयुक्त टीम ने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच के लिए यह टीम मुंगेली जिले में भी लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल यहां टीम की कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि कि ईडी के प्रतिवेदन के बाद 17 जनवरी को एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में FIR दर्ज की थी। FIR के अनुसार आरोपियों ने 2161 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
