बिलासपुर। अरपा नदी पर बने रामसेतु पुल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। रिवर फ्रंट के पास पुराने अरपा पुल का नामकरण रामसेतु के रूप में किया गया है। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को नगर निगम द्वारा इसका नामकरण किया गया। रामसेतु की गरिमा के अनुरूप अब इसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज रामसेतु पुल का स्थल निरीक्षण किया। डीएमएफ मद से इसके लिए प्राक्कलन के अनुरूप लगभग 2.67 करोड़ की राशि दी जायेगी। कलेक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जल्द ही फाइल पुट अप करने को कहा है। लगभग ढाई सौ मीटर लंबी पुल की दीवारों में रामायण की चौपाई और प्रमुख प्रसंगों की सुंदर तस्वीर उकेरी जायेगी। खूबसूरत प्रवेश द्वार बनेगा। रात में रोशनी से जगमग होगा। ऐसी सजावट होगी कि अयोध्या के राम मंदिर परिसर जैसी झलक देखने को मिलेगी। निगम आयुक्त अमित कुमार सहित निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
