बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज नेहरू चौक स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उप मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। लगभग ढाई सौ लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। बिलासपुर के साथ-साथ आस-पास के जिलों से भी लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
जनदर्शन में उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने घोषणानुरूप लंबित डीए बढ़ाने की मांग की। मुंगेली जिले से स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। श्रीमती रेखा ठाकुर ने बताया की शासन द्वारा रेडी-टू-ईट का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिये जाने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे हम सभी समूह की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। जनदर्शन में लोग निजी और सामूहिक किस्म की समस्याओं को लेकर पहुंचे।
विष्णु नगर निवासी चूरामणी मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की। मितानिनों के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर मानदेय समय पर दिलवाने की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
