बिलासपुर। रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर लहूलुहान करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिस कुल्हाड़ी से महंत पर हमला किया था उसे भी जब्त कर लिया गया है।
दिनाँक 23/02/2024 को महंत श्यामसुन्दर दास रतनपुर थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा इनके आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमला में वह बुरी तरह से घायल हो गया और लहूलुहान हो गया। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर आरोपी की पतातलाश की जा रही थी। आरोपी घटना कारीत कर फरार हो गया था, तभी मुखबीर से आरोपी के कोटा में होने की सुचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को कोटा से पकड़ा गया। आरोपी सुरेश कुमार उर्फ दारा गुप्ता से पुछताछ करने पर घटना कारीत करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को धारा 294, 506, 323, 307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी – 1. सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा पिता स्व. भागवत प्रसाद गुप्ता उम्र 59 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. दीपक मरावी, बसंत मानिकपुरी की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
