बिलासपुर। न्याधानी का एक नाबालिग युवक रायपुर से रैंगलर रूबिकान चुरा लाया। शहर में फर्राटा भरते तोरवा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान नाबालिग को पकड़ लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी और गाड़ी को खमारडीह पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण है इस प्रकार है कि 27.02.2024 को अभिषेक अग्रवाल निवासी अनुपम नगर हाल मुकाम मुंगेली नाका के रैंगलर रुबिकान जीप क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 0011 को रात्रि लगभग 9.45 बजे चोरी कर ले जाने की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक को मिली थी। सूचना पर तत्काल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। तोरवा पुलिस के पेट्रोलिग एव रात्रि गस्त अधिकारी द्वारा तत्परता से वाहन चेकिंग के दौरान पावर हाउस चौक के पास से ब्लैक कलर की रैंगलर रूबिकान cg 19 aq 0011 को एक नाबालिग लड़के के साथ पकड़ लिया। जिसे खम्हारडीह थाना रायपुर को सूचित किया गया। जिसके आने पर उक्त वाहन एवं विधि से संघर्ष बालक को सुपुर्द किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तोरवा के लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर, मनोज कुलमित्र ,राजू सिन्हा ,प्रमोद चौहान रमेश अंचल की अहम भूमिका रही
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
