बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आज शहर में यातायात व्यवस्था एवं सड़कों से अतिक्रमण नियंत्रित करने शहर के प्रमुख मार्गों पर उतरे। कलेक्टर ने करीब दो घंटे पैदल चलकर ट्रैफिक में आ रहे अवरोधों को नजदीकी से देखा। इसके बाद नगर निगम एवं अन्य अधिकारियों को इन अवरोधों को दूर करने का कार्य जल्द शुुरू करने कहा। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सड़कों पर ठेलों, गुमटियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर और एसपी ने शाम में यदुनंदननगर चौक, नया एवं पुराना बस स्टैण्ड, अपोलो चौक, शनिचरी बाजार, ज्वाली नाला मार्ग, जूना बिलासपुर, गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले निरीक्षण करने यदुनंदननगर चौक पहुंचे। उन्होंने चौक से यदुनंदननगर जाने वाले मार्ग में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपोलो चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थापित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बिजली के तारों को अण्डरग्राउण्ड करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के आसपास से बेजा कब्जा हटाने कहा।
कलेक्टर ने शनिचरी बाजार का भी जायजा लिया। शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर को दिए। इसी तरह कलेक्टर ने शनिचरी बाजार से कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुए पुराना हाईकोर्ट मार्ग का पैदल सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यापारियों के सहयोग से ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित करने के निर्देश दिए। श्याम टाकीज चौक से ज्वाली पुल तक सड़क पर लगने वाले जाम से अत्यधिक दिक्कत होती है। कलेक्टर ने इसका भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्वाली नाले पर बनाए सड़क की और ट्रैफिक डायवर्ट करें। उन्होंने व्यापारियों को इसके लिए समझाइश देने कहा। इसी प्रकार कलेक्टर ने पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर सड़क को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने जाम एवं दुर्घटना से बचने शहर के सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
