बिलासपुर- खनिज विभाग और SDM कोटा
पीयूष तिवारी की संयुक्त टीम ने रेत चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आधीरात को की बड़ी छापेमार कार्यवाई की है। इस कार्रवाई में एक पोकलैंड, एक हाइबा, आधादर्जन ट्रेक्टर को रेत सहित जब्त किया है। इस करवाई के बाद रेत माफियों में हड़कंप मच गया है।
जिले में कई रेत खदाने अभी बंद है इसके बाद भी लगातार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पीयूष तिवारी और खनिज विभाग को मिल रही थीं। कलेक्टर अविनिश शरण के निर्देश पर मंगलवार देर रात संयुक्त टीम ने आमामुड़ा, धोबघट रेत खदान से अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक हाइवा व एक पोकलेन जब्त किया गया है। पोकलेन को जब्त किया गया है। जाती की कार्रवाई के बाद पोकलेन और हाईवा को बेलगहना पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया है। रात में संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद आज बुधवार की सुबह एसडीएम पीयूष तिवारी ने जोगीपुर रेत घाट से रेत से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जप्त कर कार्यवाही किया गया है। कार्रवाई में कोटा क्षेत्र के बानाबेल से एक, जोगीपुर से तीन तथा लारीपारा से तीन कुल सात अवैध रेत परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी वाहन मालिकों पर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस ताबड़तोड़ कार्यवाई से रेत माफियों में दहशत का माहौल बन गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
