बिलासपुर। रतनपुर मेला में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 27/02/2024 को रतनपुर में चल रहे मेला में पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति मेला में आने जाने व मेला घुमने वालों को धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा है। सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देशन में रतनपुर पुलिस को टीम ने मेला ग्राउण्ड रतनपुर में एक व्यक्ति को हाथ में धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर धारदार चाकू के साथ पकड़ लिया। इसके बाद धारदार चाकू को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ईश्वर दास मानिकपुरी निवासी महामायापारा रतनपुर का होना बताया। व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ थाना लाकर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जप्ती – एक धारदार चाकू।
गिरफ्तार आरोपी- ईश्वर दास मानिकपुरी पिता सुरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष, साकिन महामायापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. आशीष राठौर, राकेश आनन्द, अर्जून जाँगड़े की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
