बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने एक बयान जारी कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। अपने बयान में श्री पांडेय ने कहा है कि 15 साल तक बीजेपी की सरकार ने प्रदेश में 3000 स्कूल बंद कर दिये थे और शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी थी। प्रदेश में मॉडल स्कूल और मुख्यमंत्री DAV स्कूल नहीं चला पायी थी। बीजेपी सरकार और सरकारी स्कूल केवल भ्रष्टाचार करने के लिए रह गये थे। कांग्रेस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाया बल्कि सभी वर्गों के लिए बेहतर शिक्षा का मार्ग खोला। आज स्वामी आत्मानंद स्कूलों को सरकार बंद करने की साज़िश कर रही है। इसलिए उनको विभाग में मिला दिया है ताकि छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सरकारी तरह से न मिले, ये एक तरह की साज़िश है। बीजेपी सरकार के लिए शिक्षा केवल एक दिखावा है। असलियत में इनको छात्र और छात्राओं के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस ने सैकडो स्वामी आत्मानंद स्कूल सिर्फ़ पाँच साल में खोले जहां एडमिशन की प्रतिस्पर्धा बन गई थी। उनको भी बीजेपी सरकार बंद करने की सोंच रही है और बदनाम कर रही है।
आज समाचार पत्रों में जिस तरह शिक्षक शराब पीकर स्कूल में जा रहे है उससे अन्दाज़ लगाया जा सकता है कि शिक्षक अवसाद ग्रस्त है और शिक्षा का बँटाधार हो रहा है। सरकार बस बड़ी बड़ी बाते कर रही है और नीचे शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो रही है। सत्ता पक्ष नेता केवल घूम घूमकर फोटो खिंचवा रहे है और मुख्य अतिथि की प्रतिस्पर्धा में मस्त है। असलियत में कुछ हो नहीं रहा है। विधायकों को मंत्री न बनाने का ग़म सता रहा है, जो काम कांग्रेस ने शुरू किए थे वही केवल पूरे हो जाये तो बड़ी बात होगी बीजेपी सरकार के लिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
