बिलासपुर। ITI कालोनी में जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार है। जुआडियों से पुलिस ने 52 हजार रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोनी को आईटीआई कॉलोनी में शिव मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर 28.02.2024 के दरमियानी रात करीबन 1:30 बजे कोनी पुलिस ने फड़ में रेड करवाई की। इस रेड कार्यवाही में सत्यनारायण नेताम, सोहराज सोनवानी, राहुल तिवारी, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह, आशु सारथी, गोविंदा अग्रवाल, धनराज यादव सभी निवासी कोनी को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 5500/–रुपए नगदी रकम जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत जुर्म दर्ज कर विधिवत गिरफ़्तार किया गया। जुआडियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक राकेश साहू, प्रकाश तिवारी, शैलेंद्र साहू, दयालु नेताम का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
