बिलासपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ पाण्डेय के निधन पर गत दिवस हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में एक शोकसभा आयोजित की गई।
दोपहर साढ़े बारह बजे हुई शोकसभा के बाद हाईकोर्ट में कामकाज स्थगित कर दिया गया। इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा समेत अन्य न्यायमूर्तियों ने स्व पाण्डेय को श्रध्दांजलि अर्पित की, इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों समेत अनेक अधिवक्ता भी उपस्थित थे। विदित हो कि स्व पाण्डेय मप्र हाईकोर्ट से आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत करने लगे थे। वे हाईकोर्ट बार एसो. की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अधिवक्ता दीपाली पाण्डेय और अतुल पाण्डेय के पिता थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
