बीजापुर। जिले के तोयनर गांव में नक्सलियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी है। भाजपा नेता जैसे ही एक शादी समारोह से बाहर निकले नक्सलियों ने चाकू से गला काट दिया और सीने पर घातक वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर से भाजपा नेता की हत्या कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर तोयनार थाना क्षेत्र में हुई है। जनपद सदस्य व भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरूपति कटला शुक्रवार को तोयनार गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। रात करीब नौ बजे समारोह स्थल से बाहर निकलते ही नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम के चार लोग ग्रामीण वेशभूषा में आए और चाकू से गर्दन और सीने पर वार कर वहां से भाग गए। आसपास उपस्थित लोग घायल अवस्था में तिरुपति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। तिरुपति बीजापुर में रहते थे तोयनार उनका पैतृक गांव था। इधर घटना का पता चलते ही स्वजन और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
