दुर्ग। GST की टीम ने अवैध गुटखा फैक्ट्री में छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित गुटखा ब्रांड कंपनियों के रैपर, कच्चा माल, सुपारी, तंबाखू आदि बरामद किया है। फैक्ट्री में अवैध गुटखा बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी। इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी GST ने जांच के दायरे मे लिया है। यहाँ भी गुटखा निर्माण के साक्ष्य मिले हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने 1 मार्च को जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री तक पहुंच गई। इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल आग लगा दिया। लेकिन मटेरियल जलकर राख होता इसके पहले जांच दल के सदस्य गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए। GST की टीम को अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित गुटखा कंपनियों के रैपर, कच्चा माल, सुपारी और तंबाखू मिला है। फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। गौरतलब है कि वित्त एवं जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है। टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है।स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है। जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था । इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था। जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
