बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी और राजेश्वर भार्गव समेत कांग्रेस कई नेता भाजपा में शामिल हो गए है। ये सभी नेता उन विधानसभा क्षेत्रों से आते है जहां अभी कांग्रेस के विधायक है।
विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस में भगदड़ जैसी स्थिति आ गई है। सत्ता रहते हुए जिन लोगों की उपेक्षा की गई और या जिन लोगों की साथ राजनीतिक गुणाभाग कर धोखा दिया गया वो अब खुलके बगावत कर रहे है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान है जिन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में
मुख्यमंत्री विषुणुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, अजय जामवाल, पवन साय की उपस्थिति में अरुण सिंह चौहान ज़िला पंचायत अध्यक्ष, राजेश्वर भार्गव सभापति, राहुल सोनवानी सभापति, रामनारायण राठौर ज़िला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, गोपी पटेल जनपद सदस्य, घनश्याम यादव पूर्व सरपंच पंधी ने भाजपा में प्रवेश किया। श्री चौहान कोटा से टिकट मांग रहे थे लेकिन उनके नाम पर विचार तक नहीं किया गया। चुनाव के बाद तो स्थानीय विधायक ने उन्हें पूछना तक बंद कर दिया था। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से उपेक्षित महसूस करते हुए श्री चौहान कोटा के छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ लगातार कार्यक्रम में नजर आ रहे थे। लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा नेताओं से श्री चौहान की नजदीकी को भांप नहीं पाए और वो भाजपा में शामिल हो गए। इसी तरह राहुल सोनवानी और रामेश्वर भार्गव भी टिकट के दावेदार थे और मस्तूरी से टिकट मांग रहे थे। लेकिन इनकी दावेदारी पर भी विचार नहीं किया गया। सोचने वाली बात ये है की कांग्रेस के ये सभी नेता उन विधानसभा क्षेत्रों से आते है जहां अभी कांग्रेस के विधायक है। जिन क्षेत्रों में भाजपा के विधायक है वहां से कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता अभी तक बागी नहीं हुए है। हालांकि माना जा रहा है की कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है।
इस पूरे मामले में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी का कहना है कि सभी को मनाने का प्रयास किया गया है। दूसरी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा वरिष्ठ नेताओं को भी जानकारी दे दी गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
