बिलासपुर। दीवान परिवार का सम्मान समारोह गृह ग्राम देवरी में आयोजित किया गया। समारोह में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पारिवारिक पत्रिका “कुटुंब” का विमोचन किया गया, जिसमे नौ पीढ़ियों की जानकारी उपलब्ध है।
रविवार को दीवान परिवार देवरी, पंधी, बलौदा, बरपाली का सम्मान समारोह का आयोजन डॉक्टर यदुनाथ धर दीवान के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर दीवान परिवार की पारिवारिक पत्रिका “कुटुम्ब” का विमोचन भी किया गया। इस पत्रिका में परिवार के नौ से अधिक पीढ़ियों की संपूर्ण जानकारी समाहित की गई है। एक तरह से पत्रिका में नौ पीढ़ियों का इतिहास है। कार्यक्रम में दीवान परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का साल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिवार से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया। इसमें बच्चे से लेकर बड़ों ने अपनी सहभागिता दी। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। पारिवारिक पत्रिका “कुटुम्ब” को तैयार करने वाले अविनाश धर दीवान ने पत्रिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी बताया कि यह पत्रिका कठिन परिश्रम से सभी के सहयोग से तैयार किया गया है। समारोह में परिवार के वरिष्ठ दीवान सदस्यों का सम्मान किया गया, जिसमें भागवत धर दीवान बलौदा, विष्णु धर दीवान बरपाली, लखेश्वर धर दीवान बलौदा, हिमांचल धर दीवान देवरी, राम भगवान धर दीवान देवरी, विश्वनाथ धर दीवान देवरी, गोवर्धन धर दीवान देवरी, श्रीमती चमेली दीवान देवरी, श्रीमती वत्सला दीवान देवरी शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पालेश्वर धर दीवान, यादवेंद्र धर दीवान, शिशु धर दीवान, नीरज धर दीवान, अनिल धर दीवान, रवींद्र धर दीवान, सुबोध धर दीवान, मुकुल धर दीवान ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरला दुबे ने किया और आभार प्रदर्शन शिशु धर दीवान ने किया। इस अवसर पर देवरी, पंधी, बलौदा, बरपाली के दीवान परिवार की बहुएं, बेटियां, भांजियां और भतीजियों के अलावा सभी सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री प्रमोद शर्मा, अरुण शर्मा रिटायर डायरेक्टर एनटीपीसी और अरुण उपाध्याय संपादक नवभारत की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
