को- ऑपरेटिव बैंक में उठाईगिरी, मध्य प्रदेश के नट गैंग के 03 आरोपी गिरफ्तार, नगदी रकम 13,500 रूपये बरामद

बिलासपुर। सहकारी बैंक बेलतरा से 50 हजार रूपये नगदी रकम निकालकर जा रहे किसान के मोटर साईकिल की डिक्की से उठाईगिरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के 03 सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रार्थी शंकर सिंह टेकाम पिता स्व. टूलसिंह टेकाम उम्र 55 वर्ष निवासी धौरामुड़ा थाना रतनपुर में रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20.02.2022 को जिला सहकारी बैंक बेलतरा से 50 हजार रूपये नगदी रकम निकालकर कपड़ा खरीदने दुकान में गया था। तभी अज्ञात अरोपियों द्वारा प्रार्थी के मो.सा. के डिक्की को तोड़कर उसमें रखे 50000 रूपये को चोरी कर लिया है। मामले में धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया था।
इस बीच पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने उठाईगिरी सहित बैकों में घटित होने वाले लूट/डकैती जैसे घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिले के सभी बैकों के शाखा प्रबंधकों का मीटिंग ली और बैंक एवं बैंक के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैकों एवं आसपास सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, बैकों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम ठीक करने एवं बैकों में आने वाले आगंतुकों का नाम पता नोट करने आदि निर्देश दिए थे। विशेष टीम के द्वारा उठाईगिरी के मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

को-आॅपरेटिव बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के अवलोकन पर पाया गया कि 02 आरोपी ग्रामीण वेशभूषा में बैंक के अंदर बैठे हुए हैं, अन्य 04 आरोपी दो अलग-अलग मोटर साईकिलों में बैंक के आसपास घूम रहें है। जैसे ही प्रार्थी बैंक से रकम आहरण कर बैंक से बाहर निकलता है, अंदर ग्रामीण वेशभूषा में बैठे हुए आरोपियों से कुछ इशारा मिलते ही मोटर साईकिल सवार आरोपी ग्रामीण के पीछे जाते हुए दिखाई दिया। बैंक से प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटना स्थल के पास से निकलने वाले सभी रास्तों पर लगभग 20 किमी. एरिया में लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज चेक किए गए, पाया गया कि आरोपीगण खण्डोवा मंदिर, कलमीटार, जोगीपुर होकर कोटा की ओर गए हैं। इस आधार पर रास्ते में सभी सीसीटीव्ही कैमरों की चेकिंग की गई। आरोपीगण को-आॅपरेटिव बैंक, कोटा के पास भी रेकी करते हुए मिले। लेकिन आगे कोई सुराग नहीं मिला। तब पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने को-आॅपरेटिव बैंक बेलतरा से मिले फुटेज को सभी जिलों के साईबर सेल एवं नेशनल सायबर क्राईम ग्रुप में वायरल कराया। वीडियो को देखकर ग्रुप के सदस्यों ने आरोपीगण को थाना मझौली जिला सीधी म.प्र. एवं थाना व्यौहारी जिला शहडोल म.प्र. निवासरत् नट गिरोह के होने की संभावना जाहिर किया। इस संभावना के आधार पर टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों को सीसीटीव्ही फुटेज भेजकर पहचान कराया गया तब थाना मझौली क्षेत्र के स्थानीय मुखबिर ने आरोपी जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू कंजर की पहचान की।

00 शहडोल के ब्यौहारी से लिया गया हिरासत में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मझौली एवं थाना व्यौहारी क्षेत्र में जाकर आरोपीगण की तलाश किया गया। तीन दिन तक कैंप कर आरोपीगण की तलास की गई। अन्ततः तीन आरोपीगण को पकड़ने में सफलता मिली।पूछताछ में अरोपीगण ने बताया कि जितेन्द्र उर्फ जितु कंजर गिरोह का मुखिया है जिसका भाई रवि कंजर, दोस्त उमेश, रंजित उर्फ रन्नो, लहरू एंव मखाडू गिरोह के सदस्य है। जिस स्थान पर घटना घटित करना होता है, वहां रजित उर्फ रन्नों एवं रवि कंजर ग्रामीण के वेश भूषा में बैंक के अन्दर जाकर रकम निकाल रहे ग्राहको की रेकी करते है, रवि कंजर, उमेश, लहरू, मखाडू मोटर सायकल में पीछा करते है और जहां मौका मिलता है वहां से रकम उठाईगिरी कर भाग जाते है। उठाईगिरी किये गये रकम में से प्रत्येक व्यक्ति को आठ हजार रूपये हिस्सा मिला था जिनमें से कुछ रकम खर्च कर दिये है। आरोपी जितेन्द्र कंजर से घटना में प्रयुक्त 01 टीव्हीएस रायडर मो.सा. नगदी 5000 रूपये आरोपी रवि कंजर से 4500 रूपये एवं रंजित उर्फ रन्नो से 4000 रूपये कुल 13500 रूपये जप्त किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलास की जा रही है।

00 गिरफतार आरोपीगण का नाम
1-जितेन्द्र उर्फ जित्तु कंजर पिता जगदीश प्रसाद कंजर उम्र 35 वर्ष निवासी चुवाही छान्दा थाना मझोली जिला सीधी (म.प्र.)
2-रवि कंजर पिता जगदीश प्रसाद कंजर उम्र 27 वर्ष निवासी चुवाही छान्दा थाना मझोली जिला सीधी (म.प्र.)
3-रन्नो उर्फ रंजीत कंजर पिता रामसेवक कंजर उम्र 40 वर्ष निवासी भोेलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.)

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *