बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से दान पेटी, मुकुट, DVR और वाई फाई रूटर जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नरेंद्र निषाद महमंद निवासी ने तोरवा थाने में आकर 03.03.24 को अज्ञात आरोपी द्वारा सुकवा तालाब महमंद के पास बने श्री पंचमुखी हनुमंत धाम मंदिर से दान पेटी , हनुमान जी का चांदी का मुकुट, डीवीआर एम्प्लीफायर चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना तोरवा में धारा 457, 380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार पता तलाश की जा रही थी, पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर आरोपी संदेही अनीश मसीह पिता स्वर्गीय अशोक मसीह उम्र 38 साल निवासी नहर पारा काली मंदिर के पास देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दान पेटी, दान की रकम 1003रु, चाँदी का मुकुट, डीवीआर, वाई-फाई रूटर जप्त किया गया है।
आरोपी का नाम : अनीश मसीह पिता स्वर्गीय अशोक मसीह उम्र 38 साल निवासी नहर पारा काली मंदिर के पास देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
