बिलासपुर। राइस मिलर का ड्राइवर देखते ही देखते 10 लाख रुपए लेकर भाग गया। यही नहीं जब तलाश शुरू हुई तो पता चला वह गाड़ी को गनियारी में छोड़कर फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर संगम नगर निवासी कैलाश अग्रवाल बिलासपुर में निवास करते हैं। उनकी तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में राइस मिल संचालित है। रोज की तरह आज सुबह घर से लगभग 10 लाख रुपए अपने बैग में लेकर ड्राइवर वेद प्रकाश सिंह उर्फ गोलू पिता दशरथ सिंह के साथ मिल जाने के लिए निकले। निवासी सांई मंदिर बिलासपुर के पास रहने वाला युवक वेद प्रकाश उनके यहां ड्राइवर है और पिछले एक महिने से कर रहा है। सुबह ड्राइवर के साथ तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमहरिया की राइस मिल में पहुंचे तब ड्राइवर कुछ देर कार में ही बैठा रहा और कैलाश अग्रवाल जैसे ही राइस मिल के अंदर गए तब देखा कि ड्राइवर गाड़ी से बैग और समान उतार कर नहीं लाया। बल्कि गाड़ी को रिवर्स कर खड़ा कर दिया। इसके बाद जब कैलाश अग्रवाल राइस मिल अंदर चला गया तब ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। कुछ देर बाद जब कैलाश अग्रवाल बाहर आकर देखा तो उसका ड्राइवर और कार नहीं थी। कार में लगभग 10 लाख रुपए बैग में थे। कैलाश अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी आसपास रिश्तेदारों को दी तब पता चला कि गनियारी के पास कार को ड्राइवर छोड़कर कहीं भाग गया है। इधर कैलाश अग्रवाल तखतपुर थाने में पहुंचकर इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के अनुसार कार चालक पर कार और पैसे लेकर फरार होने का जुर्म दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद आरोपी की घेराबंदी की जा रही है। कार को गनियारी से बरामद कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
