बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना का खुलासा किया है। शातिर चोर छोटू उर्फ बंबइया को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के गहनों को मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में चोरी के गहनों को जमा कर लिया गोल्ड लोन लेता था। आरोपी से जप्त आभूषणों की कीमत करीब 3 लाख रुपए है।
मिली जानकारी के अनुसार 9.9.23 को थाना तोरवा क्षेत्र के निवासी गौरव मिश्रा पिता स्वर्गीय अरुण कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने का मंगल सूत्र 2 सेट , सोने का चूड़ी 1 सेट , सोने का चैन 1 सेट एवम चांदी के अन्य आभूषण कीमती करीब 6 लाख रुपए चोरी कर ले गया था। मामले में थाना तोरवा में धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना किया जा रहा था। अज्ञात चोरों के बारे में पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की अटल आवास देवरी खुर्द निवासी शातिर चोर छोटू उर्फ बंबइया जो कि काफी समय से फरार है, उसके द्वारा अपने भाई भीम कुमार साहू के नाम पर मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में सोने का आभूषण जमा कर गोल्ड लोन लिया गया है। इस आधार पर भीम कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर भीम कुमार साहू बताया कि 28 सितंबर 2023 में इसका भाई छोटू उर्फ बंबइया धारा 307 IPC के मामले में राजनांदगांव जेल में बंद था। जिससे मिलने भीम कुमार साहू गया था, तब छोटू उर्फ बंबइया भीम कुमार साहू को बताया कि अपने घर के छत के ऊपर रखे गमले में एक 1 मंगलसूत्र, एक 1 सोने का चैन एवं कान का झुमका छुपाकर रखा है। जिसको कहीं दूसरी जगह छुपा देना। वापस आकर भीम कुमार साहू छत के ऊपर जाकर चेक किया जहां उसे गहने मिल गए।आरोपी भीम कुमार साहू को डर था कि किसी सराफा दुकान में गहनों को बेचने पर पकड़ा जा सकता है इसलिए मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी व्यापार विहार शाखा में गिरवी रखकर लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए लोन लिया है।मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में गहनों को गिरवी रखते समय बैंक द्वारा भराए जाने वाले डिक्लेरेशन फॉर्म में भीम कुमार साहू ने बताया कि गहने उसकी शादी में पत्नी को मिले थे।
00 पत्नि की बीमारी का हवाला देकर लिया लोन आरोपी भीम कुमार साहू ने मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में लोन लेते समय बैंक अधिकारियों को बताया कि उसकी पत्नी का डिलीवरी होने वाला है और बीमार है, उसके उपचार हेतु पैसों की आवश्यकता है, इसलिए गहनों को गिरवी रख रहा है, जिसे जल्द ही छुड़ा लेगा। मामले में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी व्यापार विहार शाखा से उक्त आभूषणों को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है , आरोपी भीम कुमार साहू को गिरफ्तार का अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है ।
00 पहले भी जा चुका है जेल
करीब तीन माह पूर्व शातिर चोर छोटू उर्फ बंबईया थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा क्षेत्र में एक घर में चोरी किया था , उक्त मामले में बरामद सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को अपने भाई भीम कुमार साहू के पास रखा था, उक्त मामले में आरोपी भीम कुमार साहू को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा , सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर , एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , देव मुन पुहुप , आरक्षक सरफराज खान, सत्य कुमार पाटले , तरुण केसरवानी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
