बिलासपुर। हाईकोर्ट रोड में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 127 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें से ज्यादातर वहां चलाते समय संकेतो का पालन नही कर रहे थे इसके अलावा तेजगति व प्रेसर हॉर्न लगाकर ट्रेफिक रूल्स तोड़ रहे थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभाग द्वारा ध्वनि प्रतिबंध क्षेत्र एवं निर्धारित सीमा के अंतर्गत वाहन चलाने वाले “संकेत” एवं संदेश बोर्ड का पालन न करने पर चकरभाटा पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कड़ाई से पालन कराने कार्यवाही की गई। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार एवं सी0एस0पी0 चकरभाटा कृष्ण कुमार पटेल व डी एस पी संजय साहू के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम एवं चकरभाठा थाने की टीम द्वारा विगत पांच दिवस से निरंतर ध्वनि प्रदूषण एवं तीव्र गति वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की गई। जिसमें दो दिवस के चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रेशर हॉर्न लगे हुए भारी वाहन, बस, कार, मोटरसाइलों की जांचकर प्रेसर हॉर्न एवं स्पीड रडार मशीन से वाहन की स्पीड ज्ञात कर निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड में चलने वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई और नोटिस जारी की गई। चकरभाठा, यातायात पुलिस द्वारा ऐसे 49 वाहनों पर कार्यवाही की गई एव 78 वाहन चालकों पर निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड से वाहन चलाने पर नोटिस की कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस बिलासपुर एवं चकरभाठा थाना द्वारा संयुक्त रूप से यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगी। वाहन चालक प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें एवं निर्धारित गति सीमा में अपने वाहन चलावे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
