बिलासपुर। पुलिस ने CCTV कैमरे से अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान में चेहरे में कपड़ा बांधकर बालकनी से घुसे और महिला के साथ मारपीट की और बलात्कार कर फरार हो गए। जाते जाते आरोपियों से महिला की अंगूठी भी निकालकर ले गए।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 04.03.2024 के रात्रि करीब 03:00 बजे अज्ञात चोर बालकनी में मुंह बांधकर आए और उसके रूम में घुस गए। उसके साथ मारपीट की, गाली गलौच किया और पीडिता का गला दबाया, सिर को दिवाल में पटका और डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार किया और सोने की अंगुठी को पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल जुर्मदर्ज कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की। घटना स्थल के आस पास की लगभग 180 सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। जिसमें अज्ञात आरोपी का हुलिया पता चला। हुलिये के आधार पर पता तलास किया गया और मुखबीर तैनात किया गया। इसी दौरान मुखबीर के द्वारा बताया गया कि उक्त हुलिये का व्यक्ति वर्तमान में अमेरी निवासी अमन के साथ अमेरी में निवास कर रहा है। मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर जब पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिस दी तो उसी समय अज्ञात आरोपी के हुलिये से मिलता जुलता आरोपी बीर सिंह अपने एक्टीवा वाहन में अमन के घर आया और पुलिस को देखकर एक्टीवा को छोडकर भागने लगा। करीबन 01 किलोमीटर दौडाकर उसे पकड़ा गया। कडाई सें पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गये सोने की अंगुठी को बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 294 323 506 456 394 414 भादवि 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।
नाम आरोपी –
01. बीर सिंह उर्फ पंकज पिता सुखनिधान उम्र 36 वर्ष निवासी लिंक रोड चंदवाभांठा गणेश टाईल्स के पीछे थाना तारबहार बिलासपुर
02. विद्याभुषण बरेठ पिता स्व. दमोदर बरेठ उम्र 29 वर्ष निवासी इमलीपारा परशुराम भवन के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. अन्नु उर्फ अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल रहीम उम्र 34 वर्ष निवासी मंझवापारा इमरान खान का मकान थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
सामाजिक संदेश :
सभी आम नागरिकों से आग्रह है कि वो अपने घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंदर एवं बाहर CCTV कैमरा अवश्य लगवाए ये आपकी और हम सबकी सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
